Sunday, 3 March 2019

महाराणा प्रताप जयंती समारोह की बनी रूपरेखा

महाराणा प्रताप जयंती समारोह की बनी योजना।

जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष मुनेन्द्र पाल सिंह को समर्पित होगा कार्यक्रम।

निबंध लेखन, पेंटिंग व वेश विन्यास प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन।

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के नाम पर हुआ विचार।

क्षत्रिय महासभा बदायूं के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती समारोह 2019
की कार्ययोजना तैयार करने हेतु योजना बैठक जिला अध्यक्ष राकेश सिंह के शिवपुरम स्थित आवास पर महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी धनपाल सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए क्षत्रिय महासभा  के प्रदेश मंत्री डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराणा प्रताप जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का जयंती समारोह महासभा के मार्गदर्शक रहे जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष स्व मुनेन्द्र पाल सिंह को समर्पित रहेगा।

महासभा के मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह प्रधान ने कहा कि महाराणा प्रताप जयंती समारोह 2019 में विभिन्न प्रतियोगिताओं को आयोजित किया जाएगा। महाराणा प्रताप के जीवन से दर्शन पर निबंध व पेंटिंग प्रतियोगिताओं एवं वेश विन्यास प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

क्षत्रिय महासभा बदायूं के संरक्षक डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मुख्य अतिथि के रूप में देश प्रदेश में ख्याति लब्ध व्यक्ति को आमंत्रित किया जायेगा। क्षत्रिय महासभा बदायूं के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता अभी से कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तन मन और धन से लग जाये।

क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि जयंती समारोह मालवीय आवास गृह बदायूं पर आयोजित किया जाएगा। महाराणा प्रताप चौक को भव्यता के साथ सजाया जायेगा। भामाशाह व महाराणा प्रताप की परम्परा के निर्वहन हेतु हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भामाशाह सम्मान किसी सुयोग्य भामाशाह के वंशज को प्रदान किया जाएगा।

बैठक में सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

बैठक में प्रमुख रूप से महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी टीकम सिंह, सुशील कुमार सिंह, विपिन कुमार सिंह,ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह तोमर, महासचिव देवी सिंह देवड़ा, महासभा के जिला महामंत्री वेदपाल सिंह कठेरिया, जिला सन्गठन मंत्री धर्म वीर सिंह एडवोकेट, जिला मंत्री अखिलेश सिंह चौहान, दिनेश सिंह एडवोकेट, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय सैनिक सभा रतन वीर सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष युवा सभा अलंकार सिंह, जिला अध्यक्ष व्यापार सभा अभिषेक सिंह, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा सूरज पाल सिंह सोलंकी, विजय रतन सिंह, सतेन्द्र पाल सिंह, राजेश कुमार सिंह, सुरेश पाल सिंह, अवनीश कुमार सिंह, विपिन सिंह, अवधेश सिंह,गौतम सिसौदिया, तेजपाल सिंह राघव, जगमोहन सिंह राघव, पुष्पेन्द्र सिंह, कुलदीप कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Saturday, 9 February 2019

सूचना कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न। प्रतिमाह चार सूचनाएं अवश्य मांगे सूचना कार्यकर्ता। सत्याग्रह में सक्रिय भागीदारी निभाने वालों को किया जायेगा सम्मानित। उपभोक्ताओं, श्रमिकों और कृषकों की लडाई लड़ेगा सन्गठन। मताधिकार के प्रति चेतना पैदा करने हेतु होगा जन संसद का आयोजन। भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वावधान में प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाले सूचना कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन अभियान के शिवपुरम स्थित मुख्यालय पर किया गया। प्रशिक्षण शिविर में भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड़ ने उपस्थित सूचना कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सूचना कार्यकर्ता प्रतिमाह चार सूचनाएं अवश्य मांगे तथा जनसुनवाई पोर्टल एवं पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल पर नियमित शिकायतें दर्ज करावे। इस समय किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कृषकों से राजस्व कर्मियों द्वारा अवैध धन उगाही की जा रही है, इसके विरुद्ध सूचना कार्यकर्ता आवाज उठावे साथ ही भ्रष्टाचार रोकने हेतु मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें, वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर करें।आम नागरिकों को भी प्रेरित करें कि वे रिश्वत देकर कार्य कराने की पृवृत्ति का त्याग करें।सभी कार्यकर्ता जनपद बदायूं को देश का प्रथम भ्रष्टाचार मुक्त जनपद बनाने की दिशा में पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करें ताकि रिश्वतखोर कमीशनखोर एवं मिलावटखोर जनपद छोड़ने को विवश हो जाये। श्री राठोड़ ने कहा कि वर्ष 2019 में भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान उपभोक्ताओं, श्रमिकों और कृषकों के हित की लड़ाई लड़ेगा। अड़तीस दिवसीय सफल सत्याग्रह में सक्रिय भागीदारी करने वाले सन्गठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों एवं सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिए दिनांक 16-02-2019 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नागरिकों में मताधिकार के प्रति चेतना पैदा करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय पर जन संसद का आयोजन किया जाएगा। शिविर में अभियान के मार्गदर्शक धनपाल सिंह, डॉ एस के सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, छोटे सिंह भिड़े जी, अखिलेश सिंह, वीरेन्द्र कुमार, रामगोपाल, सुमित कुमार, महेश चंद्र, दीपक माथुर, राजीव कुमार, सुखराम, राजपाल सिंह, गोविंद सिंह, वीरपाल, नेत्रपाल, सतेन्द्र सिंह,भुवनेश कुमार,बदन सिंह, महावीर सिंह, राघवेन्द्र सिंह, कृपाल सिंह, दयानंद शर्मा, अरविंद कुमार, प्रेमपाल, नौशाद, अमित तोमर आदि उपस्थित रहे।

सूचना कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न।

प्रतिमाह चार सूचनाएं अवश्य मांगे सूचना कार्यकर्ता।

सत्याग्रह में सक्रिय भागीदारी निभाने वालों को किया जायेगा सम्मानित।

उपभोक्ताओं, श्रमिकों और कृषकों की लडाई लड़ेगा सन्गठन।

मताधिकार के प्रति चेतना पैदा करने हेतु होगा जन संसद का आयोजन।


भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वावधान में प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को आयोजित होने वाले सूचना कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन अभियान के शिवपुरम स्थित मुख्यालय पर किया गया।

प्रशिक्षण शिविर में भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड़ ने उपस्थित सूचना कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सूचना कार्यकर्ता प्रतिमाह चार सूचनाएं अवश्य मांगे तथा जनसुनवाई पोर्टल एवं पब्लिक ग्रीवांस पोर्टल पर नियमित शिकायतें दर्ज करावे। इस समय किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कृषकों से राजस्व कर्मियों द्वारा अवैध धन उगाही की जा रही है, इसके विरुद्ध सूचना कार्यकर्ता आवाज उठावे साथ ही भ्रष्टाचार रोकने हेतु मोबाइल फोन का इस्तेमाल करें, वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर शेयर करें।आम नागरिकों को भी प्रेरित करें कि वे रिश्वत देकर कार्य कराने की पृवृत्ति का त्याग करें।सभी कार्यकर्ता जनपद बदायूं को देश का प्रथम भ्रष्टाचार मुक्त जनपद बनाने की दिशा में पूर्ण समर्पण भाव से कार्य करें ताकि रिश्वतखोर कमीशनखोर एवं मिलावटखोर जनपद छोड़ने को विवश हो जाये।

श्री राठोड़ ने कहा कि वर्ष 2019 में भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान उपभोक्ताओं, श्रमिकों और कृषकों के हित की लड़ाई लड़ेगा। अड़तीस दिवसीय सफल सत्याग्रह में सक्रिय भागीदारी करने वाले सन्गठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों एवं सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों को सम्मानित करने के लिए दिनांक 16-02-2019 को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नागरिकों में मताधिकार के प्रति चेतना पैदा करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय पर जन संसद का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में अभियान के मार्गदर्शक धनपाल सिंह, डॉ एस के सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, छोटे सिंह भिड़े जी, अखिलेश सिंह, वीरेन्द्र कुमार, रामगोपाल, सुमित कुमार, महेश चंद्र, दीपक माथुर, राजीव कुमार, सुखराम, राजपाल सिंह, गोविंद सिंह, वीरपाल, नेत्रपाल, सतेन्द्र सिंह,भुवनेश कुमार,बदन सिंह, महावीर सिंह, राघवेन्द्र सिंह, कृपाल सिंह, दयानंद शर्मा, अरविंद कुमार, प्रेमपाल, नौशाद, अमित तोमर आदि उपस्थित रहे।