Wednesday, 12 August 2020




आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस है।

प्रधानमंत्री जी ने पंचायत प्रतिनिधियों से सम्वाद किया।

मुख्यमंत्री जी ने पंचायत प्रतिनिधियों से सम्वाद किया।

पंचायतों की दुर्दशा पर कभी इनकी दृष्टि नहीं गई या फिर दृष्टि डालना जरूरी नहीं समझा।

ग्राम विकास से जुड़े विभागों के एकीकरण की भी चर्चा हुई किन्तु मंत्री पद कम हो जाने, अधिकारियों के पद कम हो जाने, प्रमोशन न होने या प्रमोशन में विलम्ब को लेकर नौकरशाही इस कार्य में बाधा बन गई। और पंचायत राज विभाग तथा ग्राम्य विकास विभाग एकीकृत नहीं हो सके।

कुछ अतिमहत्वपूर्ण तथ्य जो विचारणीय है :-
*******************************

१- क्या सभी ग्राम पंचायतों के अपने कार्यालय हैं?
२- क्या सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत अधिकारी व लेखपाल की नियुक्ति की गई है?
३-क्या सभी ग्राम पंचायतों में उत्तर प्रदेश पंचायत राज नियमावली के नियम 63 में वर्णित अभिलेख उपलब्ध है ? 
४- क्या पंचायत राज अधिनियम में दी गई व्यवस्था के अनुसार ग्राम पंचायत की बैठकें आयोजित की जाती है?
५-क्या पंचायत राज अधिनियम में दी गई व्यवस्था अनुसार गठित आधा दर्जन समितियां ग्राम पंचायतों में सक्रिय हैं ?
६- क्या ग्राम पंचायतों में कराये गये विकास कार्यों का विवरण सार्वजनिक स्थानों पर अंकित किया जाता है? 
७- क्या ग्राम पंचायत में नियुक्त सफाई कर्मी सफाई कार्य करता है या फिर किसी नेता या अधिकारी के यहां सेवा दे रहा है ? 
८- क्या राजस्व सन्हिता में दी गई व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम राजस्व समिति का गठन किया गया है जिसका अध्यक्ष प्रधान पद के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहा उम्मीदवार होता है?
९- क्या राशन की निगरानी हेतु सतर्कता समिति गठित की गई है?
१०-  महिला प्रतिनिधियों के स्थान पर उनके निकट सम्बन्धी तो कार्य नहीं कर रहे हैं।
११- जिस अनुपात में महिला प्रतिनिधि चुने जाते हैं,उस अनुपात में महिला अधिकारियों व कार्मिकों की नियुक्ति की गई है।
१२- रोजगार गारंटी योजना मनरेगा के अंतर्गत प्रतिवर्ष कितने लोगों को सौ दिन रोजगार मिला ?
१३-जब संसद व विधानसभा की कार्यवाही आम जनता देख सकती है तो ग्राम पंचायत की कार्यवाही आम जनता क्यो नही देख सकती।
१४- ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं व विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी ब्लाक की है ,ब्लाक की स्थिति देखें :-
* ब्लाक में खन्ड विकास अधिकारी नहीं।
* ब्लाक में सहायक विकास अधिकारी नहीं।
*ब्लाक में अवर अभियंता नहीं।
* ब्लाक में प्रधान लिपिक नहीं।
* ब्लाक में आन्किक सहित अन्य लिपिक नहीं।
* ब्लाक में कर्मचारियों को बने आवास खन्डहर हो गये।
१५- अब तहसील ईकाई की स्थिति देखें :-
* तहसीलदार के पद रिक्त।
* नायब तहसीलदार के पद रिक्त।
* राजस्व निरीक्षक और लेखपाल के पद बड़
 संख्या में रिक्त।
******************************
हम कैसे मान लें कि पंचायत राज व्यवस्था सुदृढ़ है।
*******************************

फिर भी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।



Tuesday, 11 August 2020

समस्त बेसिक शिक्षा अधिकारियों व खन्ड शिक्षा अधिकारियों की सम्पत्तियो का विवरण हो सार्वजनिक।

बेसिक शिक्षा विभाग का पूरे प्रदेश में यही हाल है।
# जिलाधिकारी हरदोई द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी और खन्ड शिक्षा अधिकारी की चल अचल परिसम्पतियो की जांच हेतु शासन को पत्र लिखा जाना सराहनीय कदम है।

उत्तर प्रदेश सरकार स्व प्रेरणा से प्रदेश के समस्त बेसिक शिक्षा अधिकारियों एवं खन्ड शिक्षा अधिकारियों की चल अचल परिसम्पतियो की जांच हेतु टास्क फोर्स का गठन करें। 

साथ ही चल अचल परिसम्पतियो का विवरण सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा चार के अधीन सार्वजनिक हो।

वीर रस की सुविख्यात कवियत्री सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति ई कवियत्री सम्मेलन ।


         ।। जय क्षात्र धर्म ।।
सुविख्यात कवियत्री सुभद्रा कुमारी चौहान की जयंती के अवसर पर ई कवियत्री सम्मेलन
**********************************
दिनांक 16-08-2020,समय अपराह्न 03 बजे
            स्थान : जियो मीट एप
------------------------------------------------------
                  ।।अध्यक्षता।।
         करुणा सोलंकी , जिला अध्यक्ष
            क्षत्रिय महिला सभा बदायूं
                  ।।मुख्य अतिथि।।
              माननीया दीपमाला गोयल
       अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद बदायूं
                       ।।सन्चालन।।
      सरिता सिंह चौहान, जिला महासचिव
              क्षत्रिय महिला सभा बदायूं
-----------------------------------------------------
                   ।। संयोजक मन्डल।।
               मृदुला सिंह, जिला उपाध्यक्ष
               ज्योति सिंह, जिला उपाध्यक्ष
                 रजनी सिंह, जिला सचिव
                  ।।कार्यक्रम आयोजक।।
                क्षत्रिय महिला सभा बदायूं
************************************
नोट : सभी से निवेदन है कि जियो मीट एप को डाउनलोड करके पूरी कार्यप्रणाली ठीक प्रकार से समझ लें। ताकि कोई असुविधा न हो।
# कार्यक्रम का लिंक कार्यक्रम से दस मिनट पूर्व प्रेषित किया जायेगा।
***********************************

Sunday, 9 August 2020

कारगिल शहीद हरिओम सिंह व सुभद्रा कुमारी चौहान की जयंती पर होंगे विभिन्न आयोजन।

सुभद्रा कुमारी चौहान की जयंती पर 16 अगस्त को होगा ई कवियत्री सम्मेलन।

 20 अगस्त को ई सैनिक समागम के माध्यम से कारगिल शहीद का किया जायेगा स्मरण।

क्षत्रिय महासभा बदायूं की आनलाइन बैठक जूम एप के माध्यम से जिला अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सुप्रसिद्ध कवियत्री डॉ सुभद्रा कुमारी चौहान की जयंती के अवसर पर 16 अगस्त को "" ई- कवियत्री सम्मेलन ""  के आयोजन की योजना बनाई गई। "" ई- कवियत्री सम्मेलन "" के संयोजन की जिम्मेदारी क्षत्रिय महिला सभा बदायूं की जिला महासचिव सरिता सिंह चौहान को सौपी गई। इस आयोजन में क्षत्रिय महिला सभा की जिला अध्यक्ष करुणा सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष मृदुला सिंह, ज्योति सिंह व जिला सचिव रजनी सिंह का भी सहयोग रहेगा।

कारगिल शहीद हरिओम सिंह की जयंती के अवसर पर 20 अगस्त को प्रतिवर्ष हरिओम सिंह नगर इटौआ में स्थित शहीद स्मारक पर सैनिक समागम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष आपदा काल के दृष्टिगत "" ई - सैनिक समागम ""  के आयोजन की योजना बनाई गई है। "" ई- सैनिक समागम ""  के आयोजन हेतु क्षत्रिय सैनिक सभा के संरक्षक विजय रतन सिंह की अध्यक्षता में आयोजक मन्डल का गठन किया गया है। आयोजक मन्डल में विजय रतन सिंह के अतिरिक्त क्षत्रिय सैनिक सभा के संरक्षक सुखवीर सिंह भदौरिया, जिला अध्यक्ष रतन वीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र पाल सिंह चौहान, जिला महासचिव भुवनेश कुमार सिंह को सम्मिलित किया गया है। "" ई समागम ""  का संयोजक क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला महासचिव वेदपाल सिंह कठेरिया को नियुक्त किया गया है।

ई कवियत्री सम्मेलन व ई सैनिक समागम में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में ख्यातिलब्ध महानुभाव उपस्थित रहेंगे।

आनलाइन बैठक में प्रमुख रूप से विजय रतन सिंह, राकेश सिंह, वेदपाल सिंह कठेरिया, दिनेश सिंह एडवोकेट, अखिलेश चौहान, सरिता सिंह चौहान,भानु प्रताप सिंह,राजू सोलंकी, राजीव कुमार सिंह, अवनीश सोलंकी आदि सम्मिलित रहे।

Wednesday, 5 August 2020

महाराणा प्रताप चौक व रानी लक्ष्मीबाई चौक पर क्षत्रिय महासभा बदायूं ने किया दीप प्रज्वलन।

क्षत्रिय महासभा बदायूं के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप चौक पर किया दीप प्रज्वलन।

क्षत्रिय महासभा बदायूं के पदाधिकारियों द्वारा महासभा के जिला सचिव अखिलेश सिंह चौहान के संयोजन में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण आरंभ होने के अवसर पर महाराणा प्रताप चौक बदायूं व रानी लक्ष्मीबाई चौक बदायूं पर दीप प्रज्वलन किया।

उल्लेखनीय है कि क्षत्रिय महासभा बदायूं द्वारा 20 जुलाई से घर घर में दीपावली मनाने का आह्वान किया गया तथा निरन्तर जन जागरण अभियान चलाया गया। जिसके परिणामस्वरूप महासभा द्वारा घोषित कार्यक्रम का अनुसरण करते हुए पूरे देश में दीपावली मनाई गई।साथ ही मिष्ठान्न वितरण कर हर्ष व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डा सुशील कुमार सिंह, विजय रतन सिंह,राणा प्रताप सिंह, राकेश सिंह, दिनेश सिंह एडवोकेट, रतन वीर सिंह,रवि चौहान, धर्मेंद्र वैध, विनोद सोलंकी, मनोज चन्देल,विक्रम सिंह, राजेन्द्र सिंह राठौड़, जौहरी सिंह,शेर बहादुर सिंह,सौरभ प्रताप सिंह, आकाश सिंह, अरविंद सिंह सन्तोष सिंह,प्रवेश सिंह,मान सिंह, राजेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, हरिओम सिंह, प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, जितेंद्र सिंह,ओमेन्द्र सिंह, रंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tuesday, 4 August 2020

आपदा में अवसर तलाशने में सन्लग्न भ्रष्ट तत्व।

जिस प्रकार प्रतिदिन कोरोना सन्क्रमितो की संख्या सार्वजनिक होती है,उसी प्रकार -
-----------------------------------------------
# कोविड हास्पिटल में प्रतिदिन प्रति रोगी होने वाला व्यय सार्वजनिक हो।
# कोआरान्टीन सेन्टर का दैनिक व्यय सार्वजनिक हो।
# आइसोलेशन सेन्टर का दैनिक व्यय सार्वजनिक हो।
# हाट स्पाट एरिया और कन्टेनमेन्ट जोन को सील करने का व्यय सार्वजनिक हो।
# सेनिटाइजेशन पर हुआ दैनिक व्यय सार्वजनिक हो।
---------------------------------------------------
                    ***********
ये सारे व्यय सार्वजनिक होने इसलिए आवश्यक हैं क्योंकि भ्रष्ट तत्व आपदा में अवसर तलाशने से नहीं चूक रहे हैं ।
                    ************

Monday, 3 August 2020

नियमित हनुमान चालीसा पाठ करके मन्दिर निर्माण कार्य निर्विघ्न संपन्न होने को की जाएगी प्रार्थना।

05 अगस्त तक महासभा व ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ।

सोशल मीडिया पर सक्रिय नागरिक प्रोफाइल पिक्चर और डीपी के रूप में भगवान राम के चित्र का करें प्रयोग।

राम मंदिर का शिलान्यास देश और दुनिया के लिए गौरव का क्षण।

क्षत्रिय महासभा बदायूं द्वारा राम मंदिर निर्माण आरंभ होने के कार्यक्रम को उत्सव का स्वरूप देने हेतु 20 जुलाई 2020 से चलाये जा रहे जनजागरण अभियान की समीक्षा हेतु  एक आनलाइन बैठक जूम एप के माध्यम से महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि हमारे लिए ही नहीं अपितु देश और दुनिया के लिए ये गौरव के पल है जब राम मंदिर का निर्माण होते हुए हम देखेंगे। सैकड़ों वर्षों के सन्घर्ष और अनगिनत बलिदानों के परिणामस्वरूप यह स्वर्णिम अवसर आया है।हम सौभाग्यशाली है कि जिस वन्श में भगवान राम का अवतार हुआ, हमें भी उसी वन्श में जन्म मिला। भगवान राम के जीवन दर्शन को हम देखेंगे तो पाएंगे कि उनके जीवन के हर महत्वपूर्ण समय पर विघ्न पैदा हुए।  शिलान्यास का आयोजन निर्विघ्न संपन्न हो इसके लिए क्षत्रिय महासभा व महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी हनुमान चालीसा, सुन्दर कांड का पाठ नियमित रूप से करें। साथ ही राम चरित मानस का पाठ करने का भी प्रयास करें।20 जुलाई को महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट व क्षत्रिय महासभा बदायूं द्वारा हर घर में कम से कम पांच दीपक जलाने, घरों में भगवान राम का चित्र स्थापित करने, राम चरित मानस, सुन्दर कांड, हनुमान चालीसा का यथासंभव पाठ करने,साथ ही हर नागरिक द्वारा कम से कम एक सौ रुपए का आर्थिक सहयोग करने का आह्वान किया गया। सौभाग्य का विषय है कि राम मंदिर निर्माण से जुड़े सन्गठनो व महत्वपूर्ण व्यक्तियों द्वारा भी इसी तरह का आह्वान 05 अगस्त के लिए नागरिकों से किया गया है।

क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम के निमित्त चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग की रज सन्ग्रह करने का दायित्व क्षत्रिय महासभा के प्रदेश सचिव अवनीश कुमार सिंह को सौंपा गया है।यह हमारे सन्गठन व समाज के लिए गर्व का विषय है। पांच अगस्त तक हर घर में उत्सव जैसा वातावरण दिखाई देना चाहिए। इसके लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सन्गठन द्वारा बनाई गई कार्ययोजना पर कार्य करते हुए जन सम्वाद जारी रखें।

बैठक में सान्गठनिक कार्यों की समीक्षा की गई। तथा कारगिल शहीद हरिओम सिंह की जयंती पर ई सैनिक समागम आयोजित करने की भी योजना बनाई गई। सोशल मीडिया पर सक्रिय हर नागरिक प्रोफाइल पिक्चर और डीपी के रूप में भगवान राम के चित्र का प्रयोग करें।

क्षत्रिय महासभा के मन्डलीय सन्गठन मन्त्री विजय पाल सिंह भदौरिया ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कारगिल शहीद हरिओम सिंह की जयंती पर सैनिक समागम का आयोजन किया जाएगा। समागम में प्रदेश भर के पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया जायेगा। उल्लेखनीय कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों कोशिश सम्मानित भी किया जायेगा। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्तर के व्यक्तित्व को आमंत्रित किया जायेगा। महासभा के सभी पदाधिकारी पूर्व सैनिकों से सम्पर्क करना आरंभ कर दें।यह एक ऐतिहासिक आयोजन होगा।

जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह ने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सत्तर प्रतिशत से अधिक अन्क पाने वाले मेधावी छात्र छात्राओं की सूची आवश्यक रूप से 31 जुलाई तक जिला मुख्यालय पर उपलब्ध करा दें, कोई भी मेधावी छात्र सम्मान से वन्चित नहीं रहना चाहिए। सभी पदाधिकारी नियमित दस व्यक्तियो से सम्वाद अनिवार्य रूप से करें।जब महासभा के समस्त पदाधिकारी नित्य परस्पर सम्वाद करेंगे तो इससे सन्गठन को मजबूती मिलेगी तथा सन्गठन के कार्यक्रमों को गति मिलेगी।

बैठक में प्रमुख रूप से मन्डल सन्गठन मन्त्री विजय पाल सिंह भदौरिया, क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह तोमर, सैनिक सभा के संरक्षक विजय रतन सिंह, महासभा के जिला उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह राघव, शिशुपाल सिंह, जिला सचिव अखिलेश चौहान, दिनेश सिंह एडवोकेट, सतेन्द्र सिंह, जिला सन्गठन मन्त्री सत्यवीर सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, महिला सभा की जिला अध्यक्ष करूणा सोलंकी, जिला महासचिव सरिता चौहान, जिला अध्यक्ष दिव्यान्ग सभा धर्मेंद्र सिंह वैध, क्षत्रिय युवा सभा के जिला अध्यक्ष रवि चौहान,, व्यापार सभा के जिला महासचिव अखिलेश सोलंकी, नगर अध्यक्ष बदायूं डालभगवान सिंह, नगर उपाध्यक्ष राजपाल सिंह राठोड़, नगर महासचिव रामसरन सिंह, नगर अध्यक्ष बिल्सी अनिरूद्ध सिंह, तहसील सचिव दातागंज अवनीश सोलंकी, तहसील अध्यक्ष सहसवान आर्येन्द्र पाल सिंह,ब्लाक अध्यक्ष वजीरगंज धर्मवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष युवा सभा बिल्सी भानु प्रताप सिंह चौहान, अर्जुन सोलंकी, विपिन कुमार सिंह, भुवनेश कुमार, अवनीश कुमार सिंह, राघवेन्द्र सिंह, राहुल सूर्य चौहान, विवेक सिंह , विमल तोमर, अजीत प्रताप सिंह, गौरव कुमार सिंह तोमर , विनोद सोलंकी, शुभम चौहान, आदि उपस्थित रहे।

अन्त मेंं क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।सन्चालन जिला महासचिव वेदपाल सिंह कठेरिया ने किया।