Saturday, 11 July 2020

सूचना के अधिकार से करें भ्रष्टाचार पर प्रहार।

सूचना के अधिकार से करें भ्रष्टाचार पर प्रहार ।

प्रतिमाह चार सूचनाएं अवश्य मांगे।

गत चार माह में उठाए गए लोकहित के विषयों पर कार्यवाही की प्रगति जानने हेतु मांगे सूचना।

जनता से दूरी बनाने हेतु अधिकांश विभागों ने अधिकृत व सार्वजनिक ईमेल आईडी की निष्क्रिय, मुख्यमंत्री से की जाएगी शिकायत।

भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वावधान में आनलाइन सूचना कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन गूगल मीट एप के माध्यम से किया गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि सूचना का अधिकार अत्यन्त महत्वपूर्ण अधिकार है। हालांकि भ्रष्ट तत्वों के द्वारा इसे निष्प्रभावी बनाने हेतु निरन्तर उपाय किए जा रहे हैं। सूचना कार्यकर्ता सूचना के अधिकार का निरन्तर प्रयोग करके भ्रष्टाचार पर प्रहार करते रहे।गत चार माह में आपदाकाल में भी सूचना कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहे, उनके द्वारा स्वास्थ्य विभाग व पन्चायत राज विभाग में अनियमितताओं के विरुद्ध आवाज उठाई गई,लाकडाउन में फीस माफ करने, गेहूं खरीद में घोटाला व साक्षर भारत मिशन घोटाले में भी कार्यवाही हेतु आवाज उठाई गई।इन लोक महत्व के विषयों पर हुई कार्यवाही की जानकारी हेतु सभी सूचना कार्यकर्ता इस माह में सूचना प्राप्त करने हेतु आवेदन करें।

श्री राठोड़ ने कहा कि सभी विभागों की बेबसाइट पर ईमेल आईडी सार्वजनिक की गई है साथ ही शासन द्वारा ई डाइरेक्ट्री भी जारी की गई है। किन्तु अधिकांश विभागों द्वारा अधिकृत व सार्वजनिक ईमेल आईडी को जानबूझकर निष्क्रिय कर दिया गया है ताकि नागरिक अपनी आवाज उन तक न पहुंच  सके। व्यक्तिगत ईमेल आईडी से विभागीय कार्य किए जा रहे हैं। कुछ विभागों के ट्विटर अकाउंट भी निष्क्रिय है। इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सभी सूचना कार्यकर्ता पत्र प्रेषित करके, सभी विभागों की अधिकृत व बेबसाइट पर सार्वजनिक ईमेल आईडी को सक्रिय करने, विभागीय ट्विटर अकाउंट को सक्रिय करने तथा विभागाध्यक्षों की व्यक्तिगत ईमेल आईडी को सार्वजनिक किए जाने की मांग करेंगे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डाल भगवान सिंह,एम एल गुप्ता, डॉ राम रतन सिंह पटेल,कैप्टन राम सिंह, रामगोपाल, अखिलेश सिंह,एम एच कादरी,अभय माहेश्वरी,असद अहमद,सी एल वर्मा, राम-लखन, अखिलेश सोलंकी, सतेन्द्र सिंह, नारद सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, देवेन्द्र शाक्य, कृष्ण गोपाल,भानु प्रताप सिंह चौहान,समीरुद्दीन एडवोकेट, कुलदीप सक्सेना, भुवनेश कुमार,आर्येन्द्र पाल सिंह, महेश चंद्र, वीरपाल सुमित कुमार, विपिन कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।

Monday, 6 July 2020

सूचना कार्यकर्ता महासम्मान 2020 हेतु 10 सितम्बर तक करें आवेदन।

प्रान्तीय सूचना कार्यकर्ता महासम्मान 2020
----------------------------------------------------

# आवेदन हेतु अन्तिम तिथि 10 सितम्बर 2020 

# पात्रता : 
१- उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हों।
२- लोक कल्याण के विषयों पर सूचना प्राप्ति हेतु वर्ष में कम से कम पचास आवेदन किए हों।
३- आपराधिक इतिहास न हो।

# सूचना अधिकार दिवस के अवसर पर दिनांक 12 अक्टूबर 2020 को जिला मुख्यालय बदायूं पर आयोजित होने वाले तृतीय सूचना कार्यकर्ता सम्मेलन में सम्मान प्रदान किए जायेंगे।

# आवेदक अधिकतम तीन सौ शब्दों मेंं अपने उत्कृष्ट कार्य का विवरण, फोटो ग्राफ्स, समाचार पत्र की कतरनें, सूचना प्राप्ति हेतु किए गए आवेदनों की छाया प्रतियों सहित प्रेषित करें।

प्रदेश के सभी सम्मानित सुचना कार्यकर्त्ताओं से अनुरोध है कि सम्मेलन में भागीदारी सुनिश्चित करें साथ ही इस सन्देश को अपने सुपरिचित सुचना कार्यकर्त्ताओं को भी प्रेषित करें।

आवेदन ईमेल के माध्यम से भी ईमेल आईडी haripratapsingh@live.com पर प्रेषित कर सकते हैं।

कार्यक्रम का विस्तृत विवरण अलग से प्रेषित किया जायेगा।

सम्पर्क :-
हरि प्रताप सिंह राठोड़
मुख्य प्रवर्तक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान
9536162424

कार्यालय का पता :-
101 विधि आश्रम
गली क्रमांक -एक,शिवपुरम,
बदायूं (उत्तर प्रदेश) 243601

Saturday, 4 July 2020

घोटालों में कार्यवाही हेतु उच्च न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे जनहित याचिका।

भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान की आनलाइन बैठक सम्पन्न।

जिला समन्वयक रामगोपाल से अभद्रता करने व धमकी देने के प्रकरण में एस एस पी से मिलेगा शिष्टमंडल।

भूमिगत विद्युतीकरण घोटाला, गेहूं खरीद घोटाला, प्याऊ घोटाला एवं साक्षर भारत मिशन घोटाला में कार्यवाही के लिए बनी रणनीति।

उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जायेगी जनहित याचिका।

कुटुम्ब सत्याग्रह में उठाए गए विषयों पर सूचना मांगे सभी कार्यकर्ता।

भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वावधान मेंं एक आवश्यक बैठक गूगल मीट एप के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद बदायूं के प्रमुख घोटालों में कार्यवाही हेतु रणनीति तैयार की गई।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि लाकडाउन के दौरान भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के सहयोगियों द्वारा कुटुम्ब सत्याग्रह के माध्यम से विभिन्न मुद्दे उठाए गए तथा प्रधानमंत्री, मुख्य मंत्री, मुख्य सचिव, कमिश्नर व जिलाधिकारी को आनलाइन मांगपत्र प्रेषित किए गए। मांग पत्रो/ शिकायतीपत्रो के प्रति जिम्मेदार उदासीन रहते हैं, इस कारण आनलाइन प्रेषित मांगपत्रो पर हुई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करने हेतु सभी सूचना कार्यकर्ता सूचना के अधिकार का प्रयोग करते हुए इस सप्ताह सूचना प्राप्ति हेतु आवेदन करें। सूचना कार्यकर्ता निर्भीकता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जिला समन्वयक रामगोपाल के साथ घटी घटना के सम्बन्ध में कार्यवाही हेतु एक शिष्टमंडल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं से मिलेगा।

श्री राठोड़ ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्लामनगर पर नवजात शिशुओं की मौत के प्रकरण में अभी तक प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है बल्कि इतने गम्भीर प्रकरण को को ठंडे बस्ते में डालने की तैयारी हो रही है। गेहूं खरीद में भी भारी अनियमितताएं बरती गई है, यदि सत्याग्रह की घोषणा नहीं की गई होती तो बदायूं में गेहूं की रिकार्ड खरीद हो जाती।प्याऊ घोटाला में दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर तीस जनवरी 2020 को पत्र सौंपा गया किन्तु अभी तक एफ आई आर दर्ज कराने हेतु कोई कदम नहीं उठाए गए हैं बल्कि दोषियों को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। साक्षर भारत मिशन घोटाला में भी अभी तक कार्यवाही नहीं की गई है। इस सम्बन्ध में उच्च न्यायालय में जनहित याचिका प्रस्तुत की जायेगी।

बैठक में प्रमुख रूप से एम एल गुप्ता,एस सी गुप्ता,राम रतन सिंह पटेल,शमसुल हसन, रामगोपाल, अखिलेश सिंह, वेदपाल सिंह,कैप्टन राम सिंह, वीरेन्द्र कुमार,अभय माहेश्वरी,सी एल वर्मा एडवोकेट, राम-लखन, सतेन्द्र सिंह,आर्येन्द्र पाल सिंह,नारद सिंह, अखिलेश सोलंकी,भानु प्रताप सिंह, असद अहमद, देवेन्द्र शाक्य, ज्ञानेंद्र सिंह, कमलेश, महेश चंद्र, वीरपाल, विपिन कुमार सिंह,कृष्ण गोपाल आदि सम्मिलित हुए।

Thursday, 2 July 2020

04 जुलाई को सूचना कार्यकर्त्ताओं की आनलाइन बैठक होगी आयोजित।

भारतमाता की जय !
वन्देमातरम !
इन्कलाब जिंदाबाद !

              ।।  आवश्यक सूचना  ।।

भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के समस्त पदाधिकारियों, सहयोगियों व सूचना कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि एक आवश्यक आनलाइन बैठक गूगल मीट एप के माध्यम से दिनांक 04-07-2020 को दिन में 12:00 बजे आयोजित की जाएगी।

बैठक में विचारणीय बिन्दु :
*********************

# भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के जिला समन्वयक रामगोपाल को मोबाइल के द्वारा धमकी देने वाले के विरुद्ध कार्यवाही की रणनीति पर विचार।
# प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्लामनगर पर नवजात शिशुओं की मौत का प्रकरण।
#  गेहूं खरीद में हुई अनियमितता।
# भूमिगत विद्युतीकरण घोटाला।
# प्याऊ घोटाला
# साक्षर भारत मिशन घोटाला।

नोट :- सभी महानुभाव गूगल मीट एप डाउनलोड कर लें तथा प्रयोग करने का भी अभ्यास कर लें।
बैठक का लिंक दस मिनट पूर्व प्रेषित किया जायेगा।

जय हिन्द।

भवदीय
हरि प्रताप सिंह राठोड़
अधिवक्ता
मुख्य प्रवर्तक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान
9536162424

रामगोपाल
जिला समन्वयक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान जनपद बदायूं

एम एच कादरी
अखिलेश सिंह
सह जिला समन्वयक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान जनपद बदायूं

।। रिश्वत देना पाप है रिश्वत लेना महापाप है।।
। शिक्षा और चिकित्सा निजी हाथों से मुक्त हो।

Tuesday, 30 June 2020

आनलाइन शिक्षण से नौनिहालों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव।

2020 का शैक्षिक सत्र शून्य घोषित करें सरकार।
*******************************

आनलाइन शिक्षण से छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर विचार करें सरकार।

आनलाइन शिक्षण से इन्टरमीडिएट तक के छात्र छात्राएं होंगे प्रभावित।

आठवीं तक के छात्रों पर होगा ज्यादा प्रभाव।

आनलाइन शिक्षण को फीस वसूली का माध्यम न बनने दें सरकार।
**********************************

आनलाइन शिक्षण का अव्यावहारिक पक्ष :

एक परिवार में एक से अधिक छात्र है,  आवश्यक नहीं कि हर परिवार में उतने एन्ड्राइड मोबाइल फोन हों ।

लाकडाउन के पश्चात अभिभावक आर्थिक दुर्बलता के चलते नये मोबाइल फोन खरीदने में समर्थ भी नहीं है।
********************************

यह सब अति विचारणीय विषय है।
इन बिषयो को जिम्मेदारों तक पहुंचाने हेतु ईमेल/ ट्विटर/व्हाट्स एप/ फेशबुक/ माई ग्रीवांस पोर्टल/ जनसुनवाई पोर्टल का प्रयोग करें।

नहीं तो "" जान है तो जहान है "" का नारा निष्प्रभावी हो जायेगा।

जय हिन्द !!

हरि प्रताप सिंह राठोड़
अधिवक्ता
मुख्य प्रवर्तक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान
9536162424

। शिक्षा और चिकित्सा निजी हाथों से मुक्त हो।

Thursday, 25 June 2020

रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की हुई समीक्षा।

क्षत्रिय महासभा बदायूं की आनलाइन समीक्षा बैठक सम्पन्न।

रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की हुई समीक्षा।

चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार का लिया संकल्प।

महत्वपूर्ण व्यक्तियों को दिये गये सन्गठन के दायित्व।

क्षत्रिय महासभा बदायूं की आनलाइन समीक्षा बैठक रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु गूगल मीट एप के माध्यम से जिला अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार का सन्कल्प लें साथ ही सन्कल्प सभाओं के माध्यम से समाज को चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करने हेतु नागरिकों को प्रेरित करने का भी कार्य करें। समाज के सहयोग से मन्डल मुख्यालय बरेली में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित होने का कार्य प्रगति पर है शीघ्र ही भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। अन्य उपलब्धियों की तरह ही यह ऐतिहासिक उपलब्धि भी हमारे सन्गठन को ही प्राप्त हुई है।

बैठक में विचार व्यक्त करते हुए जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय महासभा बदायूं निरन्तर समाज को दिशा देने के पथ पर अग्रसर है। रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के व्यक्तित्वो का मार्गदर्शन मिलने से यह आयोजन ऐतिहासिक हो गया साथ ही देश भर में उस दिन इस स्तर का अन्य कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ।क्षत्रिय समाज ज्ञान और शील का अनुसरण कर चेतना विकसित करें तथा भटके हुए तत्त्वों से सावधान रहे।

जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि क्षत्रिय महासभा बदायूं के सान्गठनिक ढांचे की पुनर्रचना का कार्य चल रहा है। जून माह में सन्गठन की जिला कार्यकारिणी सहित सभी प्रकोष्ठों की इकाईयों का गठन कर दिया जाएगा। सामाजिक संगठन को निजी स्वार्थ अथवा राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का साधन समझने वाले लोग समाज के हितैषी नहीं होते हैं, ऐसे तत्व स्वय के साथ ही समाज को भी हानि पहुंचाने का प्रयास करते हैं। ऐसे तत्वों से हमें दुरी बनाकर चलना है।


जिला अध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा नगर अध्यक्ष उझानी धीरज पाल सिंह राणा को क्षत्रिय कृषक सभा का संरक्षक घोषित किया गया।

तहसील अध्यक्ष दातागंज राजपाल सिंह द्वारा राजभान सिंह व भवेश प्रताप सिंह को तहसील उपाध्यक्ष, राजीव कुमार सिंह को तहसील महासचिव, अवनीश सोलंकी,करन प्रताप सिंह व रवेन्द्र सिंह को तहसील सचिव, मृत्युंजय सिंह व अवनीश कुमार सिंह को तहसील सन्गठन मन्त्री घोषित किया गया।

तहसील अध्यक्ष बदायूं अवधेश सिंह द्वारा वीरेन्द्र सिंह तोमर को तहसील महासचिव व गौरव सिंह को तहसील सचिव घोषित किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से विजय रतन सिंह, राजपाल सिंह राठोड़, जगमोहन सिंह राघव,धीरज पाल सिंह राणा, वेदपाल सिंह कठेरिया, राजेश कुमार सिंह, दिनेश सिंह एडवोकेट, अखिलेश चौहान,आर्येन्द्र पाल सिंह, विपिन कुमार सिंह, आराम सिंह, धर्म वीर सिंह, अवनीश सोलंकी, सत्यवीर सिंह चौहान, करुणा सोलंकी, मृदुला सिंह, सरिता चौहान,ज्योति सिंह,रजनी सिंह,भानु प्रताप सिंह, अखिलेश सोलंकी, ललतेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tuesday, 23 June 2020

क्षत्रिय महासभा बदायूं की बैठक 25 जून को।

25-06-2020 को क्षत्रिय महासभा बदायूं की होगी आनलाइन समीक्षा बैठक।

क्षत्रिय महासभा बदायूं के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्त्ताओं व सहयोगियों को सूचित किया जाता है कि रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम की समीक्षा करने हेतु, चीनी बस्तुओ के बहिष्कार का सन्कल्प लेने तथा सन्गठन के विस्तार हेतु गूगल मीट एप के माध्यम से एक आवश्यक बैठक 25-06-2020 को दोपहर 11:00  बजे आयोजित की जाएगी।

बैठक में महासभा के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी,सभी प्रकोष्ठों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी तहसील अध्यक्ष व तहसील महासचिव, तथा सभी नगर अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

सभी की सहभागिता आवश्यक है।

सभी पदाधिकारी गूगल मीट एप आवश्यक रूप से डाउनलोड कर लें। लिन्क बैठक के समय से दस मिनट पूर्व प्रेषित किया जायेगा।

मुनीश कुमार सिंह
जिला संयोजक
क्षत्रिय महासभा बदायूं

राकेश सिंह
जिला अध्यक्ष
क्षत्रिय महासभा बदायूं

वेदपाल सिंह कठेरिया
जिला महासचिव
क्षत्रिय महासभा बदायूं