Wednesday, 5 August 2020

महाराणा प्रताप चौक व रानी लक्ष्मीबाई चौक पर क्षत्रिय महासभा बदायूं ने किया दीप प्रज्वलन।

क्षत्रिय महासभा बदायूं के पदाधिकारियों ने महाराणा प्रताप चौक पर किया दीप प्रज्वलन।

क्षत्रिय महासभा बदायूं के पदाधिकारियों द्वारा महासभा के जिला सचिव अखिलेश सिंह चौहान के संयोजन में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण आरंभ होने के अवसर पर महाराणा प्रताप चौक बदायूं व रानी लक्ष्मीबाई चौक बदायूं पर दीप प्रज्वलन किया।

उल्लेखनीय है कि क्षत्रिय महासभा बदायूं द्वारा 20 जुलाई से घर घर में दीपावली मनाने का आह्वान किया गया तथा निरन्तर जन जागरण अभियान चलाया गया। जिसके परिणामस्वरूप महासभा द्वारा घोषित कार्यक्रम का अनुसरण करते हुए पूरे देश में दीपावली मनाई गई।साथ ही मिष्ठान्न वितरण कर हर्ष व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डा सुशील कुमार सिंह, विजय रतन सिंह,राणा प्रताप सिंह, राकेश सिंह, दिनेश सिंह एडवोकेट, रतन वीर सिंह,रवि चौहान, धर्मेंद्र वैध, विनोद सोलंकी, मनोज चन्देल,विक्रम सिंह, राजेन्द्र सिंह राठौड़, जौहरी सिंह,शेर बहादुर सिंह,सौरभ प्रताप सिंह, आकाश सिंह, अरविंद सिंह सन्तोष सिंह,प्रवेश सिंह,मान सिंह, राजेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, हरिओम सिंह, प्रदीप सिंह, अशोक सिंह, जितेंद्र सिंह,ओमेन्द्र सिंह, रंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tuesday, 4 August 2020

आपदा में अवसर तलाशने में सन्लग्न भ्रष्ट तत्व।

जिस प्रकार प्रतिदिन कोरोना सन्क्रमितो की संख्या सार्वजनिक होती है,उसी प्रकार -
-----------------------------------------------
# कोविड हास्पिटल में प्रतिदिन प्रति रोगी होने वाला व्यय सार्वजनिक हो।
# कोआरान्टीन सेन्टर का दैनिक व्यय सार्वजनिक हो।
# आइसोलेशन सेन्टर का दैनिक व्यय सार्वजनिक हो।
# हाट स्पाट एरिया और कन्टेनमेन्ट जोन को सील करने का व्यय सार्वजनिक हो।
# सेनिटाइजेशन पर हुआ दैनिक व्यय सार्वजनिक हो।
---------------------------------------------------
                    ***********
ये सारे व्यय सार्वजनिक होने इसलिए आवश्यक हैं क्योंकि भ्रष्ट तत्व आपदा में अवसर तलाशने से नहीं चूक रहे हैं ।
                    ************

Monday, 3 August 2020

नियमित हनुमान चालीसा पाठ करके मन्दिर निर्माण कार्य निर्विघ्न संपन्न होने को की जाएगी प्रार्थना।

05 अगस्त तक महासभा व ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ।

सोशल मीडिया पर सक्रिय नागरिक प्रोफाइल पिक्चर और डीपी के रूप में भगवान राम के चित्र का करें प्रयोग।

राम मंदिर का शिलान्यास देश और दुनिया के लिए गौरव का क्षण।

क्षत्रिय महासभा बदायूं द्वारा राम मंदिर निर्माण आरंभ होने के कार्यक्रम को उत्सव का स्वरूप देने हेतु 20 जुलाई 2020 से चलाये जा रहे जनजागरण अभियान की समीक्षा हेतु  एक आनलाइन बैठक जूम एप के माध्यम से महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि हमारे लिए ही नहीं अपितु देश और दुनिया के लिए ये गौरव के पल है जब राम मंदिर का निर्माण होते हुए हम देखेंगे। सैकड़ों वर्षों के सन्घर्ष और अनगिनत बलिदानों के परिणामस्वरूप यह स्वर्णिम अवसर आया है।हम सौभाग्यशाली है कि जिस वन्श में भगवान राम का अवतार हुआ, हमें भी उसी वन्श में जन्म मिला। भगवान राम के जीवन दर्शन को हम देखेंगे तो पाएंगे कि उनके जीवन के हर महत्वपूर्ण समय पर विघ्न पैदा हुए।  शिलान्यास का आयोजन निर्विघ्न संपन्न हो इसके लिए क्षत्रिय महासभा व महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी हनुमान चालीसा, सुन्दर कांड का पाठ नियमित रूप से करें। साथ ही राम चरित मानस का पाठ करने का भी प्रयास करें।20 जुलाई को महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट व क्षत्रिय महासभा बदायूं द्वारा हर घर में कम से कम पांच दीपक जलाने, घरों में भगवान राम का चित्र स्थापित करने, राम चरित मानस, सुन्दर कांड, हनुमान चालीसा का यथासंभव पाठ करने,साथ ही हर नागरिक द्वारा कम से कम एक सौ रुपए का आर्थिक सहयोग करने का आह्वान किया गया। सौभाग्य का विषय है कि राम मंदिर निर्माण से जुड़े सन्गठनो व महत्वपूर्ण व्यक्तियों द्वारा भी इसी तरह का आह्वान 05 अगस्त के लिए नागरिकों से किया गया है।

क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि राम मंदिर शिलान्यास कार्यक्रम के निमित्त चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग की रज सन्ग्रह करने का दायित्व क्षत्रिय महासभा के प्रदेश सचिव अवनीश कुमार सिंह को सौंपा गया है।यह हमारे सन्गठन व समाज के लिए गर्व का विषय है। पांच अगस्त तक हर घर में उत्सव जैसा वातावरण दिखाई देना चाहिए। इसके लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता सन्गठन द्वारा बनाई गई कार्ययोजना पर कार्य करते हुए जन सम्वाद जारी रखें।

बैठक में सान्गठनिक कार्यों की समीक्षा की गई। तथा कारगिल शहीद हरिओम सिंह की जयंती पर ई सैनिक समागम आयोजित करने की भी योजना बनाई गई। सोशल मीडिया पर सक्रिय हर नागरिक प्रोफाइल पिक्चर और डीपी के रूप में भगवान राम के चित्र का प्रयोग करें।

क्षत्रिय महासभा के मन्डलीय सन्गठन मन्त्री विजय पाल सिंह भदौरिया ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कारगिल शहीद हरिओम सिंह की जयंती पर सैनिक समागम का आयोजन किया जाएगा। समागम में प्रदेश भर के पूर्व सैनिकों को आमंत्रित किया जायेगा। उल्लेखनीय कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों कोशिश सम्मानित भी किया जायेगा। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्तर के व्यक्तित्व को आमंत्रित किया जायेगा। महासभा के सभी पदाधिकारी पूर्व सैनिकों से सम्पर्क करना आरंभ कर दें।यह एक ऐतिहासिक आयोजन होगा।

जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह ने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सत्तर प्रतिशत से अधिक अन्क पाने वाले मेधावी छात्र छात्राओं की सूची आवश्यक रूप से 31 जुलाई तक जिला मुख्यालय पर उपलब्ध करा दें, कोई भी मेधावी छात्र सम्मान से वन्चित नहीं रहना चाहिए। सभी पदाधिकारी नियमित दस व्यक्तियो से सम्वाद अनिवार्य रूप से करें।जब महासभा के समस्त पदाधिकारी नित्य परस्पर सम्वाद करेंगे तो इससे सन्गठन को मजबूती मिलेगी तथा सन्गठन के कार्यक्रमों को गति मिलेगी।

बैठक में प्रमुख रूप से मन्डल सन्गठन मन्त्री विजय पाल सिंह भदौरिया, क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह तोमर, सैनिक सभा के संरक्षक विजय रतन सिंह, महासभा के जिला उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह राघव, शिशुपाल सिंह, जिला सचिव अखिलेश चौहान, दिनेश सिंह एडवोकेट, सतेन्द्र सिंह, जिला सन्गठन मन्त्री सत्यवीर सिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, महिला सभा की जिला अध्यक्ष करूणा सोलंकी, जिला महासचिव सरिता चौहान, जिला अध्यक्ष दिव्यान्ग सभा धर्मेंद्र सिंह वैध, क्षत्रिय युवा सभा के जिला अध्यक्ष रवि चौहान,, व्यापार सभा के जिला महासचिव अखिलेश सोलंकी, नगर अध्यक्ष बदायूं डालभगवान सिंह, नगर उपाध्यक्ष राजपाल सिंह राठोड़, नगर महासचिव रामसरन सिंह, नगर अध्यक्ष बिल्सी अनिरूद्ध सिंह, तहसील सचिव दातागंज अवनीश सोलंकी, तहसील अध्यक्ष सहसवान आर्येन्द्र पाल सिंह,ब्लाक अध्यक्ष वजीरगंज धर्मवीर सिंह, तहसील अध्यक्ष युवा सभा बिल्सी भानु प्रताप सिंह चौहान, अर्जुन सोलंकी, विपिन कुमार सिंह, भुवनेश कुमार, अवनीश कुमार सिंह, राघवेन्द्र सिंह, राहुल सूर्य चौहान, विवेक सिंह , विमल तोमर, अजीत प्रताप सिंह, गौरव कुमार सिंह तोमर , विनोद सोलंकी, शुभम चौहान, आदि उपस्थित रहे।

अन्त मेंं क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।सन्चालन जिला महासचिव वेदपाल सिंह कठेरिया ने किया।

Thursday, 30 July 2020

शस्त्र और शास्त्र में कौन महत्वपूर्ण ?

शस्त्र महत्वपूर्ण है या शास्त्र, हमें प्राथमिकताएं तो तय करनी ही पड़ेगी।

भारत के नागरिकों की प्राथमिकता देखिए :
---------------------------------------------------

 29 जुलाई को देश में दो घटनाएं घटित हुई :

प्रथम :-
-----------
राफेल का भारत में आगमन, हर न्यूज़ चैनल पर राफेल की चर्चा, कौन कौन पायलट राफेल को लेकर आये इसकी चर्चा, और अन्य अनेकानेक चर्चाये।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया पर भी राफेल छाया रहा।

द्वितीय :-
-----------
नयी शिक्षा नीति को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 29 जुलाई को ही मन्जूरी दी।यह घटना राफेल से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। किन्तु इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया पर नयी शिक्षा नीति को लेकर कोई क्रिया- प्रतिक्रिया,निन्दा- प्रशन्सा,हर्ष- विषाद कुछ भी व्यक्त नहीं किया गया।
इसके पीछे यह भी कारण हो सकता है कि कई सौ पृष्ठ का अध्ययन कौन करें,या फिर हममें इतनी समझ विकसित नहीं हो पाई है कि हम नयी शिक्षा नीति के इतने भारी भरकम ड्राफ्ट को समझ सके।

# मीडिया को भी दोष नहीं दिया जा सकता है। क्योंकि उसे तो इस देश के नागरिकों का टेस्ट भली-भांति ज्ञात है।

नयी शिक्षा नीति पर नागरिकों का उत्साहित न होना मुझे अच्छा नहीं लगा। प्राथमिकताएं तो निर्धारित करनी पड़ेगी कि हम शस्त्र और शास्त्र में से किसे महत्व देते हैं। स्मरण रहे कि अनेक प्राचीन, मध्ययुगीन व आधुनिक विद्वानों ने शास्त्रों को ही श्रेष्ठ माना है।

हरि प्रताप सिंह राठोड़
अधिवक्ता
मुख्य प्रवर्तक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान
9536162424

Saturday, 18 July 2020

शहरवासियों जागो !!

बदायूं शहरवासियों अब तो जागो :
*************************

#  शहर के सब नाले बेंच दिये गये, आप मौन रहे। परिणाम स्वरूप शहर जलभराव की समस्या से ग्रस्त हो गया।

# भूमिगत विद्युतीकरण हुआ,केबिल एक फिट-डेढ़ फिट गहराई में डाल दिया गया, सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए। परिणाम स्वरूप शहर भविष्य में कभी भी श्मसान बन जायेगा।

# शहर के अति व्यस्ततम व घनी आबादी वाले क्षेत्र में सी एन जी पम्प बनाने की अनुमति दे दी। सी एन जी अति ज्वलनशील है, शहर भविष्य में कभी भी भीषण अग्नि त्रासदी के लिए तैयार रहे।

शासन और प्रशासन में बैठे लोग आपके हितों का नहीं बल्कि अपने निजी हितों का ध्यान रखते हैं।

*********************************
ऊपर दिए गए तीनों विषयों पर आवाज उठाई गई। लेकिन शासन और प्रशासन मौन रहा।
अब आपके मौन तोड़ने का समय आ गया है।

यदि इन मुद्दों पर आपमें आवाज उठाने का साहस है, तो सम्पर्क करें : 

हरि प्रताप सिंह राठोड़
अधिवक्ता
मुख्य प्रवर्तक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान
9536162424
*********************************
।।रिश्वत देना पाप है रिश्वत लेना महापाप है।।
।शिक्षा और चिकित्सा निजी हाथों से मुक्त हो।
*********************************

Friday, 17 July 2020

समस्या समाधान का नया फार्मूला- प्राण दांव पर लगाइये,तभी जागेगा शासन और प्रशासन।

नागरिक हितों की अनदेखी है 17 जुलाई 2020 को लोक भवन के सामने घटित घटना।

हर जनपद मेंं बढ़ी संख्या में है ऐसे पीड़ित नागरिक।

जन शिकायत निवारण तंत्र का पूरी तरह अभाव है। जो तन्त्र बनाया भी गया उसे भ्रष्ट तत्वों ने दुर्बल कर दिया तथा बाबुओं के हाथ में सौंप दिया। अधिकांश विभागों में तो शिकायत निस्तारण का प्रारूप बना लिया गया है और उन्हें पहले से ही पता रहता है कि क्या आख्या देनी है।

जन शिकायतों के प्रति उच्च अधिकारी गम्भीर नहीं रहते हैं। च्च्

निचले स्तर पर नागरिकों की समस्या का समाधान नहीं होता है बल्कि आर्थिक शोषण अवश्य हो जाता है और वह भी दोनों ही पक्ष का ......।

तब थक हार कर साहस जुटाकर नागरिक अपनी शिकायत लेकर उच्च अधिकारियों के पास जाता है।जिस अधिकारी से मिलने की आस लेकर गया है, आवश्यक नहीं कि वह अधिकारी उसे मिल ही जाये।

यदि सौभाग्य से मिल भी गया तो वह उच्च अधिकारी अपने अधीनस्थ को आदेशित करता है ( यह वही अधीनस्थ होता है जिसके द्वारा नागरिक की शिकायत पर कोई रुचि नहीं दिखाई गई )
 आदेश देखें -
************
# आवश्यक कार्यवाही करें।
# उचित कार्यवाही करें।
# यथोचित कार्यवाही करें।

"आवश्यक"  "उचित"  और "यथोचित"  क्या है? , इसका ही ज्ञान उस आदेश कर्ता अधिकारी को भी नहीं है। यदि ज्ञान होता तो वह स्पष्ट आदेश पारित करता।ऐसी स्थिति में यह कैसे मान लिया जाए कि अधीनस्थ अधिकारी को "आवश्यक" "उचित" और "यथोचित" कार्यवाही का ज्ञान होगा।


"आवश्यक" "उचित" और "यथोचित" कार्यवाही के आदेश के साथ शिकायत पत्र उसी अधीनस्थ अधिकारी के पास पहुंचता है, जिसने ज्ञात अज्ञात कारणों से शिकायत के निस्तारण में रुचि नहीं दिखाई।

वह अधीनस्थ अधिकारी शिकायत कर्ता को डांटता है, अभद्रता करता है, उच्च अधिकारी जिसके द्वारा "आवश्यक" "उचित" और "यथोचित" कार्यवाही का आदेश दिया गया है, उसके सम्मान में भी कुछ कहता है।

अन्तत: शिकायतकर्ता थक हार कर अपने भाग्य-दुर्भाग्य व व्यवस्था को कोसता हुआ निराश और हताश होकर घर बैठ जाता है।

आदेश कर्ता अधिकारी को भी अपने द्वारा "आवश्यक" "उचित" और "यथोचित" कार्यवाही के आदेशों की मानीटरिग करने की फुर्सत नहीं है।

यही कार्य प्रणाली ऐसी शर्मनाक घटनाओं को जन्म देती है जो 17 जुलाई 2020 को लोक भवन के सामने लखनऊ में घटित हुई।

हर जनपद में ऐसी समस्याओं का अम्बार लगा हुआ है। लेकिन दृष्टि होते हुए भी ये समस्याए दिखाई नहीं देती है।या जानबूझकर हम ऐसी समस्याओं की ओर दृष्टि ही नहीं डालते।



Thursday, 16 July 2020

बनेगा विश्व गुरु कैसे बताओं अपना हिन्दुस्तान ?

मित्रो ! ये कैसी विडम्बना है कि सभी बे-ईमान अफ़सर, विज़नेश मैन, अभिनेतागण, राजनेतागण अथवा अन्यान्य बेईमान अपने निजी नौकर-ड्राइवर, सर्वथा पाक-साफ़ और ईमानदार ही चाहते हैं । बस यही एक सच, इस रचना का सूत्रधार है ।

 देश  के  सारे  बे - ईमान, चाहते  "नौकर"  बा-ईमान
         बनेगा  विश्वगुरू  कैसे,  बताओ  अपना  हिंदुस्तान ?

अपच  की  बीमारी से  दूर, अधिकतर नेता  बादस्तूर
माँगते  खुलेआम  उत्कोच, न करते  रत्तीभर  संकोच 
काम जिस स्तर का होता, उसी अनुसार खोलते चोंच
बनाते  हैं  जब  ये  क़ानून, छोड़  देते  हैं उसमें  लोच 
सियासत ही इनका व्यवसाय,इसी से खूब हो रही आय
अदालत, ई. डी. ,इन्कमटैक्स, सामने इनके हैं निरुपाय
जानता  है  हर  इक  इंसान, हो  रहे  कैसे  ये धनवान 
        बनेगा   विश्वगुरू  कैसे,  बताओ  अपना  हिंदुस्तान ?

गिनायें किस-किसकी करतूत,आचरण इनके स्वतः सुबूत
घूस के  रोज़  बढ़ाते रेट, न  भरता फिर भी जिनका पेट
वही  सरकारी  बाबू  लोग , कहें   रिश्वत  को " पेपरवेट "
शहीदों  ने  जो  देखे  स्वप्न , कर  रहे  उनको  मटियामेट 
हाज़िरी की लेते तनख़्वाह , काम के एवज़ धन की चाह
इन्हें  जन्नत  या  दोज़ख़ की, नहीं है किंचित भी परवाह
भले  हों  चपरासी - दरबान, सभी निष्ठुरता की पहचान
      बनेगा   विश्वगुरू  कैसे ,  बताओ  अपना   हिंदुस्तान ?

आप  क्या कर  लेंगे  मोदी ?और क्या कर  लेंगे  योगी??
भेजते आप हमें जो चीज़, वो हम तक आते जाती छीज
बात  जनता से करने की, किसी अफ़सर को नहीं तमीज़ 
और हर एक कलक्टर की,सिर्फ़ दिखती है धवल कमीज़
हाल  ये  हर  दफ़्तर  का है, हाल  ये  हर  अफ़सर का है
राजनेताओं   का  आदेश ,  इन्हें   लगता   ईश्वर  का   है 
भटकते  फिरते   दीन  किसान  मगर  ये  सारे  बे-ईमान
सुरक्षित  "फ्यूचर"  निधि वाले, दिखाई  पड़ते  हैं  हैवान
     बनेगा  विश्वगुरू   कैसे  ,  बताओ  अपना   हिंदुस्तान ?

                                                       ■ टिल्लन वर्मा