सभी कविगण से विनम्र अनुरोध :
( यदि आपके सम्पर्क में/ परिचितों में/मित्रों में कोई काव्य लेखन करता है या उसकी साहित्यिक अभिरुचि हो तो उन्हें यह सन्देश अवश्य भेजें )
महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर नौ मई २०२० को "महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व, कृतित्व, जीवन दर्शन व वर्तमान सन्दर्भो में उनकेे विचारों की प्रासन्गिकता " विषय पर एक काव्य संग्रह प्रकाशित करने की योजना है।
लाकडाउन में समय के सदुपयोग हेतु उपरोक्त विषय पर लेखनी चलाना श्रेयस्कर रहेगा।
रचनाये 30 अप्रैल 2020 तक अवश्य प्राप्त हो जाये, ताकि समय पर सन्ग्रह प्रकाशित हो सके।
अब तक उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के अनेक ख्यातिलब्ध साहित्यकारों की उत्कृष्ट रचनाएं प्राप्त हो चुकी है।
नौ मई को महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह में महाराणा प्रताप की परम्परा के किसी राष्ट्रीय ख्याति लब्ध व्यक्तित्व के करकमलों द्वारा काव्य संग्रह का विमोचन होगा।
जिन सम्मानित रचनाकारों की रचनाओं को काव्य संग्रह में स्थान मिलेगा, उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
30-04-2020 तक रचनाएं ईमेल आईडी haripratapsingh@live.com पर प्रेषित करें।
डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह
पूर्व उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी
क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश
सम्पर्क : 8923584434
हरि प्रताप सिंह राठोड़
अधिवक्ता
अध्यक्ष
महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट
9536162424
No comments:
Post a Comment