Monday, 27 April 2020


एक बार पढ़े अवश्य,
सम्भव हो तो स्वीकारें ।।
---------------------------

सोशल मीडिया पर प्रतिदिन महापुरुषों, राजनेताओं, वैज्ञानिकों, साहित्यकारों, खिलाड़ियों आदि  की जयंती और पुण्यतिथि पर उनके चित्र सहित, साथ में अपने चित्र और पद वैभव सहित आस्था/कृतज्ञता/श्रद्धा और सम्मान प्रकट करने की एक होड़ सी लग गई है।

ऐसे ऐसे महानुभावों के नाम से सोशल मीडिया पर सक्रिय व्यक्तियो को परिचित कराया जा रहा है, सामान्य क्रम में जिन महान विभूतियों  के बारे में सुना ही नहीं है। इस चेतना वृद्धि का श्रेय गूगुल  को ही जाता है।

अब मेरा आग्रह उन महानुभावों से है जो नित्य प्रति हमें ऐसी महान विभूतियों से परिचित कराते हैं  : 

# क्या उन महान विभूतियों की जन्म और मृत्यु की तिथि के ज्ञान से समाज को कुछ प्राप्त होने वाला है?

# क्या उन महान विभूतियों के संपूर्ण जीवन परिचय व विचारों को हमने पढ़ा है?

#  उन महान विभूतियों के जीवन के किस घटनाक्रम व विचार ने हमें प्रभावित किया है?
 
#  उन महान विभूतियों का कौन सा विचार व जीवन का घटनाक्रम व्यक्ति को प्रेरित कर सकता है तथा सामाजिक परिवर्तन का कारण बन सकता है?

मेरा मंतव्य किसी की चेतना को प्रश्नचिन्हित करने का कदापि नहीं है बल्कि मेरी अपेक्षा यह है कि उस महान विभूति की जयंती एवं पुण्य तिथि पर हम उसका स्मरण ही न करें बल्कि उसके विचारों से सभी को परिचित कराने का प्रयास भी करें।
**********************************

आज भारत रत्न डा भीम राव अंबेडकर जी की जयंती है, आपदा काल में हम उनके प्रति आस्था प्रदर्शन हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर पाने में असमर्थ हैं , किन्तु उनके ऐसे विचार, जिससे आप प्रभावित हुए हों उनसे समाज को परिचित कराने का प्रयास अवश्य होना चाहिए।

मेरा उन सभी प्रबुद्ध नागरिकों से आग्रह है कि आदरणीय बाबासाहेब के महत्त्वपूर्ण/ मूल्यवान विचारों से अवगत कराकर समाज हित में एक आहुति अवश्य दें।

हरि प्रताप सिंह राठोड़
अधिवक्ता
मुख्य प्रवर्तक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान
९५३६१६२४२४


No comments:

Post a Comment