Tuesday, 30 June 2020

आनलाइन शिक्षण से नौनिहालों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव।

2020 का शैक्षिक सत्र शून्य घोषित करें सरकार।
*******************************

आनलाइन शिक्षण से छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर विचार करें सरकार।

आनलाइन शिक्षण से इन्टरमीडिएट तक के छात्र छात्राएं होंगे प्रभावित।

आठवीं तक के छात्रों पर होगा ज्यादा प्रभाव।

आनलाइन शिक्षण को फीस वसूली का माध्यम न बनने दें सरकार।
**********************************

आनलाइन शिक्षण का अव्यावहारिक पक्ष :

एक परिवार में एक से अधिक छात्र है,  आवश्यक नहीं कि हर परिवार में उतने एन्ड्राइड मोबाइल फोन हों ।

लाकडाउन के पश्चात अभिभावक आर्थिक दुर्बलता के चलते नये मोबाइल फोन खरीदने में समर्थ भी नहीं है।
********************************

यह सब अति विचारणीय विषय है।
इन बिषयो को जिम्मेदारों तक पहुंचाने हेतु ईमेल/ ट्विटर/व्हाट्स एप/ फेशबुक/ माई ग्रीवांस पोर्टल/ जनसुनवाई पोर्टल का प्रयोग करें।

नहीं तो "" जान है तो जहान है "" का नारा निष्प्रभावी हो जायेगा।

जय हिन्द !!

हरि प्रताप सिंह राठोड़
अधिवक्ता
मुख्य प्रवर्तक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान
9536162424

। शिक्षा और चिकित्सा निजी हाथों से मुक्त हो।

Thursday, 25 June 2020

रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की हुई समीक्षा।

क्षत्रिय महासभा बदायूं की आनलाइन समीक्षा बैठक सम्पन्न।

रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की हुई समीक्षा।

चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार का लिया संकल्प।

महत्वपूर्ण व्यक्तियों को दिये गये सन्गठन के दायित्व।

क्षत्रिय महासभा बदायूं की आनलाइन समीक्षा बैठक रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु गूगल मीट एप के माध्यम से जिला अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार का सन्कल्प लें साथ ही सन्कल्प सभाओं के माध्यम से समाज को चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करने हेतु नागरिकों को प्रेरित करने का भी कार्य करें। समाज के सहयोग से मन्डल मुख्यालय बरेली में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित होने का कार्य प्रगति पर है शीघ्र ही भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। अन्य उपलब्धियों की तरह ही यह ऐतिहासिक उपलब्धि भी हमारे सन्गठन को ही प्राप्त हुई है।

बैठक में विचार व्यक्त करते हुए जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय महासभा बदायूं निरन्तर समाज को दिशा देने के पथ पर अग्रसर है। रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के व्यक्तित्वो का मार्गदर्शन मिलने से यह आयोजन ऐतिहासिक हो गया साथ ही देश भर में उस दिन इस स्तर का अन्य कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ।क्षत्रिय समाज ज्ञान और शील का अनुसरण कर चेतना विकसित करें तथा भटके हुए तत्त्वों से सावधान रहे।

जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि क्षत्रिय महासभा बदायूं के सान्गठनिक ढांचे की पुनर्रचना का कार्य चल रहा है। जून माह में सन्गठन की जिला कार्यकारिणी सहित सभी प्रकोष्ठों की इकाईयों का गठन कर दिया जाएगा। सामाजिक संगठन को निजी स्वार्थ अथवा राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति का साधन समझने वाले लोग समाज के हितैषी नहीं होते हैं, ऐसे तत्व स्वय के साथ ही समाज को भी हानि पहुंचाने का प्रयास करते हैं। ऐसे तत्वों से हमें दुरी बनाकर चलना है।


जिला अध्यक्ष राकेश सिंह द्वारा नगर अध्यक्ष उझानी धीरज पाल सिंह राणा को क्षत्रिय कृषक सभा का संरक्षक घोषित किया गया।

तहसील अध्यक्ष दातागंज राजपाल सिंह द्वारा राजभान सिंह व भवेश प्रताप सिंह को तहसील उपाध्यक्ष, राजीव कुमार सिंह को तहसील महासचिव, अवनीश सोलंकी,करन प्रताप सिंह व रवेन्द्र सिंह को तहसील सचिव, मृत्युंजय सिंह व अवनीश कुमार सिंह को तहसील सन्गठन मन्त्री घोषित किया गया।

तहसील अध्यक्ष बदायूं अवधेश सिंह द्वारा वीरेन्द्र सिंह तोमर को तहसील महासचिव व गौरव सिंह को तहसील सचिव घोषित किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से विजय रतन सिंह, राजपाल सिंह राठोड़, जगमोहन सिंह राघव,धीरज पाल सिंह राणा, वेदपाल सिंह कठेरिया, राजेश कुमार सिंह, दिनेश सिंह एडवोकेट, अखिलेश चौहान,आर्येन्द्र पाल सिंह, विपिन कुमार सिंह, आराम सिंह, धर्म वीर सिंह, अवनीश सोलंकी, सत्यवीर सिंह चौहान, करुणा सोलंकी, मृदुला सिंह, सरिता चौहान,ज्योति सिंह,रजनी सिंह,भानु प्रताप सिंह, अखिलेश सोलंकी, ललतेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Tuesday, 23 June 2020

क्षत्रिय महासभा बदायूं की बैठक 25 जून को।

25-06-2020 को क्षत्रिय महासभा बदायूं की होगी आनलाइन समीक्षा बैठक।

क्षत्रिय महासभा बदायूं के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्त्ताओं व सहयोगियों को सूचित किया जाता है कि रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम की समीक्षा करने हेतु, चीनी बस्तुओ के बहिष्कार का सन्कल्प लेने तथा सन्गठन के विस्तार हेतु गूगल मीट एप के माध्यम से एक आवश्यक बैठक 25-06-2020 को दोपहर 11:00  बजे आयोजित की जाएगी।

बैठक में महासभा के जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी,सभी प्रकोष्ठों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी तहसील अध्यक्ष व तहसील महासचिव, तथा सभी नगर अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

सभी की सहभागिता आवश्यक है।

सभी पदाधिकारी गूगल मीट एप आवश्यक रूप से डाउनलोड कर लें। लिन्क बैठक के समय से दस मिनट पूर्व प्रेषित किया जायेगा।

मुनीश कुमार सिंह
जिला संयोजक
क्षत्रिय महासभा बदायूं

राकेश सिंह
जिला अध्यक्ष
क्षत्रिय महासभा बदायूं

वेदपाल सिंह कठेरिया
जिला महासचिव
क्षत्रिय महासभा बदायूं

गेहूं खरीद में भ्रष्टाचार के विरुद्ध होगा कुटुम्ब सत्याग्रह।

भारत माता की जय।
वन्देमातरम।
इन्कलाब जिंदाबाद।

।। आवश्यक सूचना ।।

गेहूं खरीद में भ्रष्टाचार  के विरुद्ध 27 जून 2020 को होगा कुटुम्ब सत्याग्रह :

जनपद बदायूं में अनेक ऐसे कृषक हैं जिनका गेहूं क्रय नहीं किया गया, अतिरिक्त धन की मांग की गई,धन न देने पर गेहूं में कमी निकालकर गेहूं क्रय करने से मना कर दिया गया, तौल में गड़बड़ी की गई, बिचौलियों के माध्यम से गेहूं बेचने को विवश किया गया, शिकायत करने पर भी कार्यवाही नहीं की गई, बल्कि डराया धमकाया गया, शिकायत का गलत निस्तारण कर दिया गया।

इस कारण कृषकों के हित में भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के सहयोगियों ने निर्णय लिया है कि वे गेहूं किसानों के हित संरक्षण हेतु दिनांक 27 जून 2020 को प्रात: नौ बजे से दोपहर ग्यारह बजे तक निम्न मांगों को लेकर कुटुम्ब सत्याग्रह करेंगे: 

१- उच्च स्तरीय बहुसदस्यीय जांच समिति गठित हो जिसमें गेहूं क्रय करने वाली एजेंसियों के अधिकारी व इस व्यवस्था से जुड़े अन्य अधिकारी सम्मिलित न हो।
२- जांच समिति गेहूं क्रय केंद्रों पर व्याप्त अनियमितताओं के सम्बन्ध में अब तक प्राप्त समस्त शिकायतों की जांच करें तथा जिला मुख्यालय पर निर्धारित तिथि पर गेहूं किसानों की व्यथा को सुने।
३-  गेहूं क्रय केंद्रों की व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की चल अचल परिसम्पतियो की जांच , उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के आधार पर कराई जावे।
४- गेहूं किसानों के शोषण में लिप्त कार्मिकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया जावे।  
 

भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के समस्त सहयोगियों व सूचना कार्यकर्त्ताओं का सहयोग अपेक्षित है।

जय हिन्द!!

हरि प्रताप सिंह राठोड़
अधिवक्ता
मुख्य प्रवर्तक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान
9536162424

शमसुल हसन
मन्डल समन्वयक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान मन्डल बरेली

रामगोपाल
जिला समन्वयक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान जनपद बदायूं

एम एच कादरी
अखिलेश सिंह
सह जिला समन्वयक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान

।। रिश्वत देना पाप है रिश्वत लेना महापाप है।।
। शिक्षा और चिकित्सा निजी हाथों से मुक्त हो।

चीनी बस्तुओ का प्रयोग न करने का लें संकल्प।

भारतमाता की जय !
वन्देमातरम !
इन्कलाब जिंदाबाद !

चीन द्वारा निर्मित/उत्पादित वस्तुओं को क्रय न करने का स्वय संकल्प लेकर पांच अन्य नागरिकों को भी करें प्रेरित।
***********************************

भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के समस्त पदाधिकारियों, सहयोगियों, सूचना व सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से आग्रह है कि वे राष्ट्र हित में चीन द्वारा निर्मित/ उत्पादित वस्तुएं  भविष्य में जीवन भर क्रय न करने का संकल्प लेकर पांच अन्य नागरिकों को भी ऐसा पवित्र सन्कल्प लेने हेतु प्रेरित करें।

जय हिन्द।

भवदीय
हरि प्रताप सिंह राठोड़
अधिवक्ता
मुख्य प्रवर्तक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान
9536162424

।। रिश्वत देना पाप है रिश्वत लेना महापाप है।।
। शिक्षा और चिकित्सा निजी हाथों से मुक्त हो।

Monday, 15 June 2020

रानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर होगे विभिन्न आयोजन।

ई क्षत्रिय समागम की योजना को दिया अंतिम रूप।

रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थापित करने की उठी मांग।

महापुरुषों की स्मृति में आयोजनों से जाग्रत होता है समाज - राजीव कुमार सिंह

क्षत्रिय महासभा बदायूं की एक योजना बैठक महासभा के संरक्षक मंडल के सदस्य अमर सिंह के सिविल लाइन बदायूं स्थित आवास पर आचार्य प्रताप सिंह एवं धनपाल सिंह बाबाजी की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह"बब्बू भैया" ,क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रधान महासचिव आलोक सिंह चौहान " सन्घर्षी " ,प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह,मन्डल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह,मन्डल महासचिव हरवीर सिंह व मन्डल सन्गठन मन्त्री विजय पाल सिंह भदौरिया का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक आरंभ होने से पूर्व समस्त उपस्थित जन को सेनिटाइज कराकर महिला सभा की ओर से मास्क वितरित किए गए।

सन्गठन का विस्तार करते हुए सिन्गरौरा के प्रधान सतेन्द्र सिंह को महासभा के संरक्षक मंडल का सदस्य,विष्णु प्रताप सिंह को जिला सन्गठन मन्त्री, मृदुला सिंह को क्षत्रिय महिला सभा का जिला उपाध्यक्ष एवं सविता चौहान को महिला सभा का जिला सचिव/ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी, सौरभ सिंह एडवोकेट को क्षत्रिय अधिवक्ता सभा का जिला सचिव नियुक्त किया गया।

विचार व्यक्त करते हुए दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम के आयोजनों की जो योजना महासभा द्वारा बनाई गई है,वह सराहनीय है। महापुरुषों की स्मृति में होने वाले आयोजनों से समाज जाग्रत होता है तथा प्रेरणा प्राप्त करता है। महासभा के प्रयास से मन्डल मुख्यालय बरेली पर हमारे आस्था के केंद्र महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित हो रही है,यह सौभाग्य का विषय है।इस कार्य में हम पूरा सहयोग प्रदान करेंगे। समाज को हमसे जो भी अपेक्षाएं हैं,उन पर हम सदा खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव आलोक सिंह चौहान सन्घर्षी ने कहा कि क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश ने सदैव क्षत्रियो के हित में कार्य किया है,हर क्षत्रिय के मान सम्मान और अस्मिता की रक्षा के लिए महासभा सन्घर्ष से भी पीछे नहीं हटी है।समाज के सहयोग से महासभा ने अनेक उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जिला मुख्यालय बदायूं पर महासभा ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कराई अब मन्डल मुख्यालय बरेली पर भी महासभा महाराणा प्रताप की प्रतिमा की शीघ्र स्थापना कराने जा रही है, शासन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।मन्डल के चारों जनपदों के क्षत्रियो के सहयोग से प्रतिमा स्थापना का ऐतिहासिक कार्य सम्पन्न होने जा रहा है।

क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर दिनांक 18 जून को प्रात: नौ बजे सन्गठन के कुछ प्रमुख पदाधिकारी सौशल डिस्टेन्सिग का पालन करते हुए रानी लक्ष्मीबाई वीरांगना चौक ( निकट जिलाधिकारी निवास बदायूं) पर पुष्प अर्पित करेंगे।ग्यारह बजे ई क्षत्रिय समागम आयोजित होगा जिसमें सदस्य विधान परिषद डॉ जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक दातागंज राजीव कुमार सिंह सहित अन्य ख्यातिलब्ध व्यक्तियो का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सायं पांच बजे आनलाइन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन महिला सभा की जिला महासचिव सरिता चौहान के संयोजन में आयोजित किया जाएगा।साथ ही रानी लक्ष्मीबाई वीरांगना चौक पर वीरांगना की प्रतिमा स्थापना की मांग को लेकर महासभा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सहयोगी ईमेल के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को मांगपत्र प्रेषित करेंगे।आपदाकाल में उल्लेखनीय सेवा कार्य करने वाले दस व्यक्तियो को कोरोना महायोद्धा सम्मान,पन्द्रह व्यक्तियो को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। झांसी की रानी गीत गायन प्रतियोगिता का परिणाम भी बलिदान दिवस पर ही घोषित होगा।

बैठक में प्रमुख रूप से महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट, जिला संयोजक महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट रामप्रताप सिंह, संरक्षक मंडल के सदस्य अमर सिंह, राजपाल सिंह राठोड़, क्षत्रिय सैनिक सभा के संरक्षक विजय रतन सिंह, जिला संयोजक क्षत्रिय महासभा मुनीश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष गोपाली सिंह, जगमोहन सिंह राघव, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया, शिशुपाल सिंह, जिला सन्गठन मन्त्री सत्यवीर सिंह चौहान, जिला सचिव अखिलेश सिंह चौहान, सतेन्द्र सिंह, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय अधिवक्ता सभा सूरज पाल सिंह सोलंकी एडवोकेट, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय महिला सभा करुणा सोलंकी, जिला महासचिव सरिता चौहान, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय व्यापार सभा अभिषेक सिंह, जिला महासचिव राजेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सैनिक सभा सतेन्द्र पाल सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष विपिन कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष बदायूं डालभगवान सिंह, नगर अध्यक्ष बिल्सी अनिरूद्ध सिंह, तहसील अध्यक्ष सहसवान आर्येन्द्र पाल सिंह, देवेन्द्र सिंह, नगर सचिव बदायूं मनोज चन्देल,शिशुपेन्द्र सिंह, विजेन्द्र पाल सिंह,अभय प्रताप सिंह,सौरभ चन्देल, अवधेश सोलंकी,वीरवहादुर सिंह, बब्लू सिंह आदि उपस्थित रहे।

अन्त में क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Saturday, 13 June 2020

अब हमें उठाओ बाबा जी - डॉ गीतम सिंह।

राजनीति के भ्रष्ट तंत्र से,
 हमें बचाओ बाबा जी ।
कुछ तो रब ने उठा लिए तुम,
 हमें उठाओ बाबा जी ।।

नौकर नेता हीरो हैं सब,
 जनता तेरी जीरो है।
 दिन दूनी औ रात चौगुनी,
 करे तरक्की की हीरो है।।
 लोकतंत्र का मंत्र यही है,
 हमें बताओ बाबा जी।
कुछ तो रब ने उठा लिए तुम,
 हमें उठाओ बाबा जी ।।

 हम बेचारे बिना सहारे
 लॉकडाउन के मारे हैं।
 हम ही जाने बिना काम के,
 कैसे समय गुजारे हैं।।
भूखे बच्चे बिलख रहे अब।
 काम दिलाओ बाबा जी।
कुछ तो रब ने उठा लिए तुम,
 हमें उठाओ बाबा जी ।।

मार्च माह से जून माह तक,
 बिजली का बिल भिजवाया।
चार माह की रीडिंग का बिल, 
बस एक माह में चढ़वाया।।
कैसे  इसे चुकाएंगे हम,
रहम दिखाओ बाबा जी।
कुछ तो प्रभु ने उठा लिए तुम।
 हमें उठाओ बाबा जी।