Monday, 11 May 2020

अप्रैल, मई व जून माह का शुल्क माफ करने की मांग को लेकर होगा सत्याग्रह।

भारतमाता की जय।
वन्देमातरम्।
इन्कलाब जिंदाबाद।
---------------------------

समस्त सूचना/सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं उन अभिभावकों से जिनके पाल्य निजी विद्यालयों में शिक्षा गृहण कर रहे हैं, से 
आग्रह :
-------------------------------------------------------------------------

वैश्विक महामारी के कारण लाकडाउन की स्थिति में विद्यालय बन्द होने तथा शिक्षण कार्य न होने के पश्चात भी निजी विद्यालयों द्वारा छात्रों से अप्रैल, मई व जून माह का शुल्क मांगा जा रहा है।जो सर्वथा अनुचित है।

शासन द्वारा भी स्पष्ट आदेश निर्गत नहीं किए गए हैं। जिस कारण निजी विद्यालयों के संचालक शुल्क की मांग कर रहे हैं।पाल्यो के अहित के भय के कारण अभिभावक विरोध नहीं कर पा रहे हैं।

ऐसी स्थिति में माह अप्रैल, मई व जून का शुल्क माफ किए जाने की मांग को लेकर दिनांक 15 -05-2020 को दिन में 11:00 बजे से 01:00 बजे तक घरों में ही सत्याग्रह करने का निर्णय लिया गया है।

समस्त सूचना व सामाजिक कार्यकर्ता दिनांक 15-05-2020 को दिन में 11:00 बजे से 01:00 बजे तक अपने अपने घरों में दो घंटे, मांग युक्त पट्टिका हाथ में लेकर सत्याग्रह करेंगे।साथ ही मांगपत्र ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री महोदय को प्रेषित करने के साथ ही जनसुनवाई पोर्टल एवं माई ग्रीवांस पोर्टल पर भी प्रेषित करेंगे।

समस्त अभिभावकों से भी आग्रह है कि वे भी भय का त्याग कर, साहस का परिचय देते हुए, इस सत्याग्रह में भागीदारी करें।

( मांग युक्त पट्टिका का प्रारूप एवं मांगपत्र प्रेषित कर दिया जाएगा।)

सत्याग्रह की रणनीति तैयार करने हेतु आयोजित होने वाली बैठकों में सहभागिता हेतु सभी के मोबाइल फोन में  " zoom app" का होना आवश्यक है।

अस्तु भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के समस्त पदाधिकारी,सहयोगी व सूचना कार्यकर्ता अपने मोबाइल फोन में " zoom app " डाउनलोड कर लें तथा दिनांक 12-05-2020 को सायं 04:30 बजे आयोजित होने वाली बैठक में सहभागिता सुनिश्चित करें।


जय हिन्द !

हरि प्रताप सिंह राठोड़
अधिवक्ता
मुख्य प्रवर्तक
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान
9536162424

।। रिश्वत देना पाप है रिश्वत लेना महापाप है।।
। शिक्षा और चिकित्सा निजी हाथों से मुक्त हो।

No comments:

Post a Comment