स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर गूंजा " रघुपति राघव राजाराम ..... "
राष्ट्रीय पर्वों को लोकपर्व बनाने को जारी रहेगा जन जागरण अभियान।
गुड गवर्नेंस की स्थापना हेतु प्रधानमंत्री को प्रेषित किया छ: सूत्रीय अपेक्षा पत्र।
भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के तत्वावधान में अभियान के पदाधिकारियों व समस्त सूचना कार्यकर्त्ताओं ने स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र राग "" रघुपति राघव राजाराम ..... "" का अपने घरों में ही मध्यान्ह 10:30 बजे से 11: 30 बजे तक कीर्तन किया। कीर्तन के उपरांत सभी कार्यकर्ताओं ने माई ग्रीवांस पोर्टल व ट्विटर के माध्यम से छः सूत्रीय अपेक्षा पत्र प्रधानमंत्री को प्रेषित किया ।
इस अवसर पर भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के मुख्य प्रवर्तक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने बताया कि आज स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के पदाधिकारियों, सहयोगियों व कार्यकर्त्ताओं द्वारा घरों में ही कुटुम्ब कीर्तन किया गया। कीर्तन के पश्चात गुड गवर्नेंस की स्थापना हेतु प्रधानमंत्री को छ: सूत्रीय अपेक्षा पत्र प्रेषित किया गया है। अपेक्षा पत्र में लोकपाल अधिनियम में वर्णित व्यवस्था अनुसार देश के हर राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए जाने, सूचना अधिकार अधिनियम को व्यवहारिक व प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक संशोधन किए जाने, समस्त राजकीय कार्मिकों की चल अचल परिसम्पतियों का विवरण सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 4 के अन्तर्गत सार्वजनिक किए जाने, सूचना व सामाजिक कार्यकर्ताओं की सुरक्षा के उपाय किए जाने, जनहित गारंटी कानून/ सिटीजन चार्टर को प्रभावी बनाने के साथ ही केन्द्र व राज्य स्तर पर नियमित निगरानी हेतु तन्त्र का गठन किए जाने एवं शिक्षा व चिकित्सा को निजी हाथों से मुक्त किए जाने की मांग की गई है।
श्री राठोड़ ने कहा कि अभी भी राष्ट्रीय पर्व लोक पर्व नहीं बन सके हैं, आमजन की राष्ट्रीय पर्वों में रूचि नहीं रहती है, राजकीय कार्मिक भी राष्ट्रीय पर्व को अवकाश मानते हैं। भ्रष्टाचार मुक्ति अभियान के सहयोगियों द्वारा राष्ट्रीय पर्वों को होली, दीवाली,ईद की तरह लोकपर्व बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी इमारतों में ही नहीं बल्कि हर घर में राष्ट्रीय पर्व मनाये जाये, इसके लिए निरन्तर जन जागरण किया जा रहा है।जिस दिन देश के हर घर में राष्ट्रीय पर्व मनाये जाने लगेंगे, तन्त्र में गण की भागीदारी होने लगेगी उस दिन सच्चे अर्थों में राष्ट्रवाद की परिकल्पना साकार होंगी ।
कुटुम्ब कीर्तन के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एस सी गुप्ता, डाल भगवान सिंह,एम एल गुप्ता, डॉ राम रतन सिंह पटेल, सुरेश पाल सिंह, कैप्टन राम सिंह, वेदपाल सिंह, शमसुल हसन, रामगोपाल,एम एच कादरी, अखिलेश सिंह,अभय माहेश्वरी, राम-लखन, अखिलेश सोलंकी,सी एल वर्मा एडवोकेट,असद अहमद, नारद सिंह, कृष्ण गोपाल,आर्येन्द्र पाल सिंह, सतेन्द्र सिंह,भानु प्रताप सिंह, महेश चंद्र, वीरपाल, ज्ञानेंद्र सिंह, अरविंद कुमार, सुमित कुमार, भुवनेश कुमार, टीकम सिंह,मो इब्राहिम, विनोद सक्सेना, अवधेश, विपिन, भगवान दास, श्याम लाल भारती, राजेंद्र,आसाराम, जवाहर लाल, राहुल, विपिन यादव, राजीव, राजेश शर्मा, कृष्ण वीर सिंह, हरिओम शर्मा, सुखवीर सिंह भदौरिया, डॉ राकेश, अमीरुद्दीन, सौरभ गुप्ता, सतीश आदि की सहभागिता रही।
No comments:
Post a Comment